हाथरस: चंदपा कोतवाली की साइबर क्राइम पुलिस टीम ने UPI के माध्यम से 2 लोगों के अलग-अलग खातों में गई धनराशि को कराया वापस
जनपद हाथरस की चंदपा कोतवाली पर आवेदक ललित कुमार गुप्ता पुत्र बृजकिशोर गुप्ता गांव ककोडी ने शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि उसके साथ साइबर फ्रॉड कर यूपीआई से 52,025/- रुपये डलवा लिये गए है तथा आवेदक अजय पुत्र संजय निवासी गांव कुँवरपुर ने कोतवाली पर आकर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि उसके पास एक लिंक आया था जिसपर क्लिक करने से उसके खाते से 18 हजार रुपए चले गए।