इटाढ़ी: स्वतंत्रता दिवस पर जिले के 541 भूमिहीन परिवारों को प्रभारी मंत्री व डीएम ने दिया वासगीत पर्चा
Itarhi, Buxar | Aug 16, 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बक्सर के किला मैदान में अभियान बसेरा-2 के तहत भूमिहीन परिवारों को भूमि का पर्चा वितरित किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री नंदकिशोर राम, बक्सर, राजपुर एवं डुमरांव के विधायक, जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त और अपर समाहर्ता ने पात्र लाभुकों के बीच वासगीत पर्चा बांटा।