चैनपुर: पतरिया खुर्द की मुखिया रानी सिंह ने राजकीय उत्क्रमित विद्यालय पतरिया खुर्द का किया निरीक्षण, शिक्षकों की अनुपस्थिति पर ज
चैनपुर प्रखंड क्षेत्र की पतरिया खुर्द की मुखिया रानी सिंह ने बुधवार को राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय पतरिया खुर्द का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। मुखिया ने बच्चों से बातचीत की और पठन- पाठन, मध्याह्न भोजन, खेलकूद आदि गतिविधियों की जानकारी ली।