गांगड़तलाई: गांगड़तलाई में निकली तिरंगा यात्रा, विद्यार्थियों ने दिया देशभक्ति का संदेश
गांगड़तलाई क्षेत्र में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में भाग लिया।