बिसौली: बिसौली में विद्युत विभाग के मेगा कैंप में उपभोक्ताओं की शिकायतों का मौके पर किया गया निस्तारण
Bisauli, Budaun | Aug 14, 2026 बिसौली विद्युत वितरण खंड परिसर में शुक्रवार को 1 बजे करीब विद्युत विभाग की ओर से मेगा समाधान कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में बड़ी संख्या में विद्युत उपभोक्ता अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की शिकायतों को सुनकर कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया।