फुलवारी: फुलवारी शरीफ में पुलिस ने 110 पुड़िया स्मैक के साथ 2 तस्करों को किया गिरफ्तार
फुलवारी शरीफ में नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस ने उत्तरी संगति इलाके से दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर हुई इस छापेमारी में पुलिस ने आरोपियों के पास से 110 पुड़िया स्मैक, ₹5,000 नकद, मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुबोध कुमार और अभिमन्यु कुमार के रूप में हुई है। पुलिस फिलहाल दोनों से पूछताछ कर नशे