गोगरी: गोगरी में भूमिहीन परिवारों के बीच बासगीत पर्चा का वितरण
Gogri, Khagaria | Aug 15, 2026 गोगरी प्रखंड क्षेत्र के पसराहा पंचायत के 12 भूमिहीन परिवारों के लिए स्वतंत्रता दिवस का अवसर खुशियों की सौगात लेकर आया। शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भगवान हाई स्कूल के मैदान में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर बनाए गए पंडाल में शिविर लगाकर 12 भूमिहीन परिवारों के बीच बासगीत पर्चा का वितरण किया गया। पर्चा मिलने के बाद लाभुक परिवारों के चेहरे पर खुशी देखने को