कुरई: पेंच नेशनल पार्क के कोर एरिया के सभी गेट खुले, 1 अक्टूबर से शुरू हुई टाइगर सफारी
Kurai, Seoni | Oct 1, 2026 सिवनी में मानसून सीजन खत्म होने के बाद 1 अक्टूबर गुरुवार को से पेंच नेशनल पार्क के कोर क्षेत्र के सभी प्रवेश द्वार पर्यटकों के लिए खोल दिए गए हैं। पूजा-अर्चना के साथ सफारी सीजन का शुभारंभ हुआ, जहां पर्यटक अब फिर से जंगल सफारी और वन्यजीवों का दीदार कर सकेंगे।