श्रीनगर: बिजयनगर गांव में लाठी के बल पर काटे गए 100 बांस, थाना में दिया गया आवेदन
चनका बिजयनगर गांव में शुक्रवार को एक बजे सौतेले भाई द्वारा हिस्से की जमीन पर लगे बांस काटने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित फेकन मंडल ने श्रीनगर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में फेकन मंडल ने आरोप लगाया है कि उनके सौतेले भाई अवधेश मंडल, भाभी शोभा देवी सहित करीब दो दर्जन लोग लाठी-डंडा एवं अन्य लोंगो ने बांस काट लिया।