झालावाड़ के घटोद गांव में सांप के डसने से एक विवाहिता की मौत हो गई भवानी मंडी पुलिस ने गुरुवार सुबह 10:00 बजे शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि घटोत गांव की रहने वाली रीना अपने खेत पर काम कर रही थी उसी समय एक जहरीले सांप ने उसको डस लिया।