मड़ियाहू: गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
जौनपुर के रामनगर के दीपापुर गांव में सोमवार की सुबह करीब 10 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष अजय सिंह मछलीशहर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरविंद सिंह और ब्लॉक अधिकारी ने गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोवंश की स्थिति, रखरखाव और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने गौशाला में साफ-सफाई, चारा-पानी और गोवंश की देखभाल से संबंधि