सिरसागंज: गांव नगला मुरली स्थित मौलेश्वर महादेव मंदिर में हुई बड़ी चोरी, चोरों ने करीब 2 क्विंटल के घंटे ले उड़े
सिरसागंज थाना क्षेत्र के नगला मुरली खेड़ा स्थित प्रसिद्ध मौलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर में लगे छोटे-बड़े कई घंटे चोरी कर ले गए। चोरी गए घंटों का कुल वजन करीब 2 क्विंटल बताया जा रहा है। मंगलवार सुबह मंदिर में पूजा करने और टहलने पहुंचे लोगों ने घंटे गायब देखे तो घटना की जानकारी हुई।