भरथना: बकेवर नगला बनी में बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत, जीजा गंभीर, घटना भरथना बिधूना मार्ग पर हुई
बकेवर के नगला बनी निवासी आकाश उम्र 45 बर्ष पुत्र जागेश्वर दयाल अपने जीजा बीर सिंह के साथ बाइक से वापस लौटते समय भरथना-बिधूना मार्ग पर पक्का ताल के पास बीते दिवस रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार साले आकाश की मौत हो गई। उसका जीजा वीर सिंह पुत्र बाके लाल निवासी नगला गोदन, दमोदरपुर, इकदिल गंभीर रूप से घायल हो गया।