कामां: कामां में अवैध हथियार के साथ युवक को किया गया गिरफ्तार, 315 बोर का कट्टा बरामद
कामां पुलिस ने डीएसटी के साथ संयुक्त कार्रवाई की। पुलिस ने भोजनाथली रोड कामां से सफरून उर्फ सरफुद्दीन पुत्र रहीमखान, उम्र 32 वर्ष, निवासी टायरा थाना कामां को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध हथकड़ कट्टा बरामद किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शनिवार शाम 7 बजे मेरी जानकारी।