पिंड्रा: वाराणसी पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, खराब मौसम के कारण बदला गया शेड्यूल
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शनिवार को पहुंचे। दिल्ली से वाराणसी पहुंचे डिप्टी सीएम को हेलीकॉप्टर के माध्यम से गाजीपुर जाना था लेकिन खराब मौसम की वजह से उन्हें सड़क मार्ग से रवाना होना पड़ा। वही एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।