कुनकुरी: कुनकुरी चीरघर में पोस्टमार्टम के नाम पर पैसे मांगने का आरोप, भाजपा पार्षद ने उठाए सवाल
कुनकुरी के जोकारी निवासी 35 वर्षीय गुलशन सिंह की आकस्मिक मौत के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव चीरघर पहुंचा, जहां परिजनों से कथित तौर पर खर्च के नाम पर पैसे मांगने का आरोप लगा है। मामला सामने आने पर भाजपा पार्षद रोहित सिंह ने अस्पताल कर्मचारी से फोन पर बात कर सवाल उठाए, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद परिजनों को रकम देनी पड़ी। अब सवाल है कि सरकारी पोस्टमार्टम प्रक्र