छतरपुर नगर: खेत में चारा काटते समय महिला को जहरीले सांप ने डसा, झाड़-फूंक के बाद बिगड़ी हालत, जिला अस्पताल में भर्ती
पिपट थाना क्षेत्र के ग्राम मलगुवा में खेत पर चारा काटते समय 35 वर्षीय महिला को जहरीले सांप ने डस लिया। महिला के पति देवेन्द्र यादव ने बताया कि घटना कल दोपहर करीब 1 बजे की है। चारा काटते समय पार्वती यादव के पैर में सांप ने डस लिया।महिला की हालत दोबारा बिगड़ने पर परिजन आज 16 अगस्त दोपहर करीब 4:30 बजे उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल छतरपुर लेकर पहुंचे।