मधुबन: मधुबन थाने के जोगौलिया पलट टोला में युवक की चाकू मार कर की गई हत्या, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजा मोतिहारी
मधुबन थाना के जोगौलिया पलट टोला गांव में एक युवक की चाकू मार कर हत्या की कर दी गई है। मृतक जोगौलिया पलट टोला के नूर मोहम्मद का 22 वर्षीय पुत्र नज्मत अली था। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि गांव के ही कुछ लोग उसे गुरुवार की देर रात में बेरा पर्व को लेकर घर से बुला कर ले गए।