चौरीचौरा: संचारी रोग नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर
सरदारनगर ब्लॉक मुख्यालय पर बुधवार को संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत सचिवों और सफाई कर्मचारियों को अभियान के दौरान उनकी जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई। संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक, जबकि दस्तक अभियान 12 से 31 अक्टूबर तक संचालित किया जाएगा।