44 साल का इंतज़ार आज खत्म हुआ। भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर एशियन गेम्स का स्वर्ण पदक जीत लिया।
कुरुक्षेत्र के लिए यह दोहरी खुशी है, क्योंकि इस ऐतिहासिक टीम में शाहाबाद मारकंडा की बेटी नवनीत कौर भी शामिल हैं, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में 10 गोल दागे।
शाहाबाद ने देश को एक नहीं, अनेक हॉकी बेटियां दी हैं। आज उस मिट्टी का नाम फिर से रोशन हुआ है।
पूरी टीम को हार्दिक बधाई। अब लॉस एंजिल्स 2028 का टिकट भी पक्का।
#HVN24