👁️ विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर नेत्र जागरूकता कार्यक्रम
आज दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय एवं जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में नेत्र स्वास्थ्य एवं आँखों की उचित देखभाल को लेकर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान लोगों से बातचीत कर आँखों की देखभाल, नेत्र संबंधी समस्याओं से बचाव एवं समय पर जांच कराने के संबंध में जानकारी दी गई। नेत्र सर्जनों द्वारा आँखों की उचित देखभाल एवं स्वस्थ दृष्टि बनाए रखने के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया।
👁️ आँखों की देखभाल करें, दृष्टि को सुरक्षित रखें।
#विश्वदृष्टिदिवस #WorldSightDay #EyeHealth #नेत्रजागरूकता नेत्रस्वास्थ्य #GPMChhattisgarhHealth
Bilaspur, Chhattisgarh | Oct 8, 2026