भगवानपुर: सूर्यपुरा गांव में जर्जर सड़क से ग्रामीण परेशान, शिलापट्ट लगने के बाद भी नहीं शुरू हुआ निर्माण कार्य
सरकार जहां एक ओर ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराने का दावा कर रही है, वहीं भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में ग्रामीण आज भी जर्जर सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं। सड़क निर्माण के लिए करीब एक वर्ष पूर्व योजना का शिलापट्ट लगा दिया गया, लेकिन निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।