महोबा: महोबा के सिरमौर गांव में सोते समय जहरीले सर्प के डसने से युवती की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Mahoba, Mahoba | Aug 16, 2026 महोबा जनपद के कुलपहाड़ थाना क्षेत्र के सिरमौर गांव निवासी नरेश की 19 वर्षीय पुत्री सुहानी बीती रात्रि घर पर सो रही थी। तभी सोते समय जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। जिसके चलते युवती की हालत बिगड़ गई। जिसे परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने चिकित्सीय परीक्षण करते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।