चांदपुर: बिजनौर में गंगा का जलस्तर बढ़ने से चांदपुर के खादर इलाके में बाढ़ जैसे हालात बने
बिजनौर में आज मंगलवार को सुबह करीब 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार गंगा में ज्यादा पानी आने के कारण चांदपुर के खादर इलाके में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। कई गांव में पानी पहुंच गया है। साथ ही हस्तिनापुर की मुख्य सड़क पानी में डूब गई है। जिससे आवागमन प्रभावित हुआ है। क्षेत्र के लोगों ने अपनी फसलों के उचित मुआवजे की मांग की है।