सिहोरा: नगर पालिका की सख्त कार्रवाई: दो दुकानें सील 5 लाख की वसूली, 15 दुकानदारों को नोटिस जारी
नगर पालिका परिषद सिहोरा ने किराया और प्रीमियम बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। नगर पालिका की टीम ने दो दुकानों को सील कर दिया और करीब ₹500000 के बकाया प्रीमियम की वसूली भी की गई। राजस्व निरीक्षक सुशील वर्मा के निर्देशन में हुई कार्रवाई में दुकान प्रभारी रवी वर्मन के साथ संतोष तिवारी एवं अन्य लोग मौजूद थे