कैरो: कैरो में आजीविका महिला संकुल संगठन की वार्षिक आम सभा, नारी सशक्तिकरण व आत्मनिर्भरता पर जोर
कैरो प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में कैरो एवं नरौली आजीविका महिला संकुल संगठन की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायत समिति सदस्य मधुलिका रानी ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया।