दिल से शुक्रिया
अररिया के बैरगाछी चौक पर आयोजित “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम में मुझे अपनी प्रस्तुति देने का अवसर मिला। इस खूबसूरत और देशभक्ति से भरी शाम में मेरे गाने को जिस तरह से आप सभी दर्शकों और श्रोताओं ने प्यार, सम्मान और उत्साह दिया, उसके लिए मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूँ।
इस शानदार कार्यक्रम के आयोजन के लिए अररिया बस्ती पंचायत के मुखिया जनाब शाद अहमद बबलू साहब का विशेष धन्यवाद, जिन्होंने मुझे अपनी प्रस्तुति के लिए आमंत्रित किया और इतना सम्मान दिया। वहां मौजूद तमाम दर्शकों और श्रोताओं का भी तहेदिल से शुक्रिया, जिन्होंने मेरे गाने पर तालियों और प्यार से मेरा हौसला बढ़ाया। आपका यह प्यार और सम्मान मेरे लिए हमेशा यादगार रहेगा। आप सभी का प्यार ही मेरी सबसे बड़ी ताकत और प्रेरणा है। ❤️🙏🇮🇳
Araria, Araria | Aug 16, 2026