ब्यौहारी: ऑटो और दो बाइकों की भिड़ंत, पांच घायल
देवलौंद थाना क्षेत्र के करौंदिया में बीती रात ऑटो और दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर डायल-112 टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। वीडीओ बुधवार सुबह 7 बजे सामने आया है।