खुरई: शराब पी रहे दो दोस्तों में बहिन को लेकर हुआ विवाद, एक ने चाकू मारा; दूसरे ने बोतल फोड़कर हमला किया
Khurai, Sagar | Aug 10, 2026 सोमवार को खुरई सिविल अस्पताल में 3घायलों को लाया गया,शाम 5बजे घायल ध्रुव ने बताया कि वह अपने एक दोस्त विश्वजीत और एक परिचित कमलेश पटेल के साथ बैठकर शराब पी रहे थे,विश्वजीत उसकी बहिन के सम्बन्ध में गलत बोलने लगा तो विवाद हो गया,विश्वजीत ने ध्रुव को चाकू मारा तो उसने भी शराब की बोतल फोड़कर मार दी,बीच बचाव में कमलेश भी घायल हो गया,पुलिस मामले की जाँच में जुटी।