कोचस: बिजली विभाग ने चवरी गांव में की छापेमारी, बिजली चोरी के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी
Kochas, Rohtas | Sep 28, 2026 विद्युत ऊर्जा चोरी के मामले में कोचस विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के कनीय विद्युत अभियंता राहुल रंजन ने कोचस थाने में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन के अनुसार विद्युत विभाग की टीम ने छापेमारी कर बिजली चोरी के मामले में चवरी गांव के शंभू खरवार को पकड़ा है, विभाग के अनुसार उनके परिसर में बिना वैध कनेक्शन के एलटी लाइन से टोका फंसाकर बिजली का उपयोग