परिवार में कलह है तो चुप न रहें, समाधान के लिए थाना अमृतपुर पहुंचें 🤝
परिवार टूटने से पहले संवाद जरूरी है। इसी उद्देश्य से थाना अमृतपुर में परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से महिलाओं और पारिवारिक मामलों की समस्याओं को सुना गया। पुलिस एवं परामर्श टीम ने दोनों पक्षों की बात समझकर आपसी बातचीत और समझौते के जरिए विवादों का समाधान कराने का प्रयास किया।
थाना अध्यक्ष दर्शन सिंह सोलंकी ने बताया कि अब प्रत्येक बुधवार और शनिवार को परिवार परामर्श कैंप लगाया जाएगा। किसी महिला या परिवार को घरेलू कलह, आपसी विवाद अथवा अन्य पारिवारिक समस्या है तो वह बिना संकोच थाना अमृतपुर पहुंचकर अपनी समस्या रख सकती है।
परामर्श का उद्देश्य है—
👉 परिवार में बढ़ रही कलह को रोकना
👉 महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनना
👉 आपसी संवाद से विवादों का समाधान कराना
👉 परिवारों को टूटने से बचाना
👉 घर-परिवार में सुख, शांति और सौहार्द कायम करना
एडवोकेट रामनरेश मिश्रा, अधिवक्ता मुकेश शर्मा, प्रधानाचार्य ममता देवी एवं हेड कांस्टेबल अनीता वर्मा ने भी परिवार परामर्श केंद्र में पहुंचकर महिलाओं और परिवारों की समस्याएं सुनीं।
थाना अध्यक्ष दर्शन सिंह सोलंकी की यह पहल निश्चित रूप से उन परिवारों के लिए उम्मीद की किरण है, जो छोटी-छोटी गलतफहमियों और विवादों के कारण तनाव से गुजर रहे हैं।
समस्या को बढ़ने न दें… समय रहते समाधान की ओर कदम बढ़ाएं।
📍 परिवार परामर्श केंद्र — थाना अमृतपुर, फर्रुखाबाद
#Amritpur #Farrukhabad #ParivarParamarshKendra #महिलासुरक्षा #परिवार #सुखशांति #पुलिस #जनसेवा