मड़ियाहू: रामनगर जमालापुर क्षेत्र में नींद की झपकी से मकान में घुसी पिकअप, लोग बाल-बाल बचे
रामनगर जमालापुर क्षेत्र में बुधवार रात नींद की झपकी आने से एक पिकअप अनियंत्रित होकर मकान में जा घुसी। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बताया गया कि पिकअप चालक घोरावल, सोनभद्र से मिर्च लादकर जौनपुर की मछलीशहर मंडी जा रहा था। रामनगर जमालापुर के पास चालक अरविंद कुमार यादव को अचानक झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर मकान से जा टकराया। पिकअप चालक