प्राणपुर: कटिहार में 436.98 लीटर विदेशी शराब नष्ट, रोशना थाना की बड़ी कार्रवाई
कटिहार के रोशना थाना ने पांच मामलों में जब्त 436.98 लीटर विदेशी शराब को जिला प्रशासन के आदेश पर गुरुवार शाम नष्ट कर दिया। बीडीओ व पूर्व थानाध्यक्ष की मौजूदगी में जेसीबी से गड्ढा खोदकर शराब नष्ट की गई।