तिलहर: रटा के पास कुदकापुर में तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से 2 गायों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल
तिलहर (शाहजहांपुर)। तिलहर-निगोही मार्ग पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने रटा के पास कुदकापुर में दो गायों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गायों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक बस लेकर मौके से निकलने का प्रयास करने लगा। बताया गया कि रोडवेज बस रोजाना सुबह पुवायां से निगोही, तिलहर होते हुए बरेली जाती है।