कोईलवर: चांदी थाना परिसर में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने तिरंगा फहराया
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को चांदी थाना परिसर में देशभक्ति और उत्साह के माहौल में झंडोत्तोलन किया गया। सुबह 10:15 बजे थाना अध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तिरंगा फहराते ही पूरा परिसर राष्ट्रगान से गूंज उठा। इस दौरान पुलिस पदाधिकारी व जवानों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं पत्रकार मौजूद रहे।