खिजरसराय: खीजसराय में स्वतंत्रता दिवस पर 50 भूमिहीन परिवारों को आवास के लिए भूमि बंदोबस्ती के पर्चे दिए गए
खिज़रसराय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को 50 भूमिहीन परिवारों को आवास के लिए भूमि बंदोबस्ती का पर्चा दिया गया। इस अवसर पर SDM केशव आनंद, SDPO सुरेंद्र सिंह, CO केशव किशोर, RO नवल आनंद, 20 सूत्री अध्यक्ष पिंकी देवी, जनप्रतिनिधि सहित लाभुक परिवारों के सदस्य उपस्थित रहे। लाभुकों में पर्चा मिलने के बाद खुशी की लहर देखी गई जिसको लेकर सभी ने आभार जताया।