तिर्वा: ठठिया के रूरा गांव में राशन घटतौली का उलाहना देने पर कोटेदार ने किया हमला, दोनों पक्षों से 9 घायल, 8 पर केस दर्ज
Tirwa, Kannauj | Aug 15, 2026 ठठिया थाना क्षेत्र के रूरा गांव में राशन की घटतौली को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों से नौ लोग घायल हो गए। शकील खान की तहरीर पर पुलिस ने इरफान, फुकरान, रहीश और सदरुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।