कटघोरा: दर्री में बंदूक की नोक पर 7 गैस सिलेंडर की लूट, नकाबपोश बदमाश स्कॉर्पियो से फरार
Katghora, Korba | Aug 15, 2026 कोरबा के दर्री क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस की अलसुबह करीब 4 बजे बंदूक की नोक पर गैस सिलेंडर लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है।जानकारी के मुताबिक, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के गेट के सामने गैस सिलेंडर से भरा ट्रक बिरला की ओर जा रहा था। इसी दौरान स्कॉर्पियो सवार चार से पांच नकाबपोश युवकों ने ट्रक को रोका।