बागपत बना दंगल का मैदान! जिम के अंदर युवक की पिटाई से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
बागपत : जिम में वर्कआउट के दौरान महासंग्राम दिखा
➡️एक दबंग ने छात्र को दनादन 32 थप्पड़ जड़े
➡️मामूली कहासुनी के बाद नॉनस्टॉप थप्पड़ जड़े
➡️मौके पर ट्रेनर और लोगों ने बीच बचाव कराया
➡️शहर कोतवाली क्षेत्र के टटीरी गांव की घटना
#Baghpat #GymFight #ViralVideo @baghpatpolice @BagpatDm @Uppolice @digrangemeerut AdgZone Meerut
बागपत के अग्रवाल मंडी टटीरी में एक जिम के अंदर युवक की पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद जिम की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
जिम के अंदर जिस तरह युवक के साथ मारपीट की गई, उससे यह सवाल उठ रहा है कि क्या जिम में आने वाले लोगों की सुरक्षा की कोई जिम्मेदारी नहीं है?
जिम जैसी जगह, जहां लोग स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए पहुंचते हैं, वहां इस तरह का विवाद और मारपीट गंभीर चिंता का विषय है। घटना के बाद अब सवाल उठ रहा है कि क्या बागपत में कहीं भी, कभी भी दंगल शुरू हो सकता है?
पुलिस से मामले की जांच और घटना के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग उठ रही है।
#Baghpat #BaghpatNews #baghpat_up17 #BaghpatPolice #Thanabaghpat #Dangal #Gym #Safety #ViralVideo #BreakingNews
Baghpat Police
Baghpat, Bagpat | Oct 7, 2026