🚨 इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन गैम्बलिंग नेटवर्क का पर्दाफाश,
ग्वालियर। ग्वालियर पुलिस की साइबर क्राइम विंग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट की आड़ में संचालित साइबर फ्रॉड एवं ऑनलाइन गैम्बलिंग नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जांच में सामने आया कि इस नेटवर्क के जरिए हर माह करीब ₹5 से ₹6 करोड़ का लेन-देन किया जा रहा था। पुलिस जांच में आरोपियों के दुबई, कंबोडिया और श्रीलंका से जुड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के संपर्क में होने की जानकारी भी सामने आई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 19 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, 2 टैबलेट, 17 ATM कार्ड, 4 पासबुक, 9 चेकबुक और 38 सिमकार्ड सहित अन्य सामग्री बरामद की है।
ग्वालियर पुलिस द्वारा साइबर अपराध और अवैध ऑनलाइन गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।
#GwaliorPolice #CyberCrime #OnlineGaming #OnlineGambling #CyberFraud GwaliorNews BreakingNews ViralReels
Gwalior Gird, Gwalior | Oct 3, 2026