डुमरी: नवाडीह चौक पर दिशा-सूचक बोर्ड स्पष्ट नहीं, टांगीनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालु परेशान
Dumri, Gumla | Aug 10, 2026 सावन के पवित्र महीने में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा टांगीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है। झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावा दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करने धाम पहुंच रहे हैं। लेकिन डुमरी प्रखंड के नवाडीह चौक पर स्पष्ट दिशा-सूचक व्यवस्था नहीं होने से बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी