बेनीपुर: घनश्यामपुर में विश्व स्तनपान सप्ताह पर गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया
गर्भवती महिलाओं को किया गया जागरूक विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर आईसीडीएस परियोजना घनश्यामपुर द्वारा नगर पंचायत के केंद्र संख्या 25 पर शुक्रवार को गोद भराई कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व नवजात शिशु के पोषण और जन्म के तुरंत बाद स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूक करना था