बिजावर: जटाशंकर धाम ट्रस्ट कमेटी चुनाव: अध्यक्ष पद पर 3 सहित 22 नामांकन जमा, 1 अक्टूबर को होगी नामांकन वापसी
बिजावर के जटाशंकर धाम ट्रस्ट कमेटी के चुनाव में नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। अध्यक्ष पद के लिए अरविंद अग्रवाल, सुरेंद्र तिवारी और धीरज तिवारी समेत विभिन्न पदों पर कुल 22 नामांकन जमा हुए हैं। उपाध्यक्ष पद पर 3, सचिव पर 2, सहसचिव पर 3, कोषाध्यक्ष पर 4 और सदस्य पद पर 7 नामांकन दाखिल हुए। बुधवार की सुबह 10 बजे मिली जानकारी मिली।