काको: अमथुआ आंगनवाड़ी केंद्र में 'आंगन का मिलन' कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री ने किया
जहानाबाद के काको प्रखंड के अमथुआ स्थित वार्ड नंबर 6 के आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-142 में गुरुवार को ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग, बिहार की मंत्री डॉ. श्वेता गुप्ता ने शिरकत की। इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्र की गतिविधियों, बच्चों के पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई।