घुवारा: घुवारा नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, सैकड़ो लोगों ने लिया हिस्सा
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को दोपहर करीब 3 बजे नगर घुवारा में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नगर परिषद घुवारा और मेरा युवा भारत केंद्र छतरपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यात्रा में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष गुड्डी/जाहर सिंह, सीएमओ बालाप्रसाद अग्निहोत्री शामिल हुए।