राधवेंद्र सिंह ने प्रशांत किशोर की लगभग 20,000 (19,324) वोटों से जीत पर बांकीपुर की सम्मानित जनता को हार्दिक बधाई एवं आभार।
जन सुराज प्रवक्ता राघवेन्द्र सिंह ने कहा कि यह जीत केवल एक विधानसभा सीट की जीत नहीं, बल्कि लोकतंत्र की जीत और भाजपा के गुंडाराज, अन्याय, भ्रष्टाचार तथा अहंकारी सत्ता की हार का स्पष्ट संदेश है।
यह जनादेश है—
➤ न्याय की आवाज़ की जीत।
➤ छात्रों और युवाओं के भविष्य की लड़ाई की जीत।
➤ शंभू गर्ल्स हॉस्टल की छात्रा को न्याय दिलाने के संघर्ष की जीत।
➤ बंटी यादव हत्याकांड के खिलाफ जनता के आक्रोश की जीत।
➤ भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर जैसे मामलों में न्याय की मांग की जीत।
➤ जहरीली शराब से हुई मौतों के खिलाफ जनता की चेतावनी।
➤ दलितों, महिलाओं एवं मासूम बच्चियों के सम्मान और सुरक्षा की लड़ाई की जीत।
➤ पेपर लीक, बेरोज़गारी और भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ जनता के जनादेश की जीत।
बांकीपुर की जनता ने यह साबित कर दिया है कि बिहार अब—
➤ जाति और धर्म की राजनीति नहीं चाहता।
➤ धनबल और भय की राजनीति नहीं चाहता।
➤ शिक्षा, रोजगार और न्याय की राजनीति चाहता है।
➤ पारदर्शिता, ईमानदारी और जवाबदेही पर आधारित व्यवस्था चाहता है।
आदरणीय प्रशांत किशोर जी के नेतृत्व में मिली यह ऐतिहासिक विजय बिहार में नई राजनीतिक संस्कृति और जनभागीदारी की मजबूत शुरुआत है।
एक बार फिर बांकीपुर की जागरूक जनता को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद।
"यह जीत बदलाव की शुरुआत है, बिहार के उज्ज्वल भविष्य की नींव है।"