Public App Logo
संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर, श्री गुरु रविदास जी की जन्मस्थली श्री गोवर्धनपुर, वाराणसी से पावन मिट्टी लेकर निकली कलश वंदन यात्रा आज चंडीगढ़ पहुंची। इस अवसर पर स्वामी गुरु कृपानंद जी ने कहा कि पावन कलश का चंडीगढ़ आगमन श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत आध्यात्मिक और प्रेरणादायक क्षण है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं ने समाज पर गहरा प्रभाव डाला है तथा समानता, भक्ति, मानवता और विश्व बंधुत्व का संदेश दिया है। उन्होंने सभी से गुरु रविदास जी के आदर्शों और शिक्षाओं का अनुसरण कर समरस एवं सौहार्दपूर्ण समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। #gururavidasji #GuruRavidasJayanti #SpiritualJourney #highlightseveryone #followerseveryone #follower #LatestNews - SAS Nagar Mohali News