पताही: पताही के ढांगर टोली में पोखरा में डूबने से तीन वर्षीया बालिका को हुई मौत, पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम में मोतिहारी
पताही थाना क्षेत्र के पताही पूर्वी पंचायत के ढांगर टोली गांव में पोखरा में डूबने से बुधवार की संध्या तीन वर्षीया एक बालिका की मौत हो गई हैं। मृतका वार्ड नंबर 7 के निवासी रंजन मांझी के पुत्री तेतरी कुमारी थी। वह संध्या में गांव के पोखरा पर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी बीच अचानक उसका पैर फिसल गया। वह पोखरा के गहरे पानी में चली गई। इससे उसकी मौत हो गई।