मांझी: मांझी में 51 टीबी मरीजों को लिया गया गोद
Manjhi, Saran | Aug 12, 2026 मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को करीब 1:30 बजे टीवी उन्मूलन अभियान के तहत 51 टीवी मरीजों को चिकित्सकों, प्रखंड पदाधिकारीयों , स्वास्थ्य कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों ने गोद लिया। इस पहल के तहत मरीजों को उपचार पूरा होने तक पोषण सामग्री आर्थिक सहयोग और आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।