गुलाना: गुलाना में गणेश उत्सव की धूम, छठे दिन विद्युत रोशनी से जगमगा पंडाल; महाप्रसादी में उमड़े श्रद्धालु
गुलाना। ग्राम में गणेश उत्सव का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उत्सव के छठे दिन पंडाल को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया। शनिवार को शाम 7 बजे समय समिति द्वारा महाप्रसादी का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सुबह-शाम भगवान गणेश के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।